← सभी भजनकन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे,
लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे।
कहीं तो मिलेंगे, वो बाँके-बिहारी,
उन्हें के चरण चित लगाया करेंगे।
कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे,
लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे ॥
बनाकर के हृदय में, हम प्रेम-मन्दिर,
वहीं उनको झूला झुलाया करेंगे।
कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे,
लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे ॥
उन्हें हम बसाएंगे, आँखों में दिल में,
उन्हीं से सदा लौ लगाया करेंगे।
कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे,
लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे ॥
जो रूठेंगे हम से, वो बाँके-बिहारी,
चरण पड़ उन्हें हम मनाया करेंगे।
कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे,
लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे ॥
उन्हें प्रेम-डोरी से, हम बाँध लेंगे,
तो फिर वो कहाँ भाग जाया करेंगे।
कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे,
लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे ॥
जिन्होंने छुड़ाए थे, गज के वो बंधन,
वही मेरे संकट मिटाया करेंगे।
कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे,
लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे ॥
उन्होंने नचाए थे, ब्रह्मांड सारे,
मगर अब उन्हें हम नचाया करेंगे।
कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे,
लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे ॥
कृष्ण का भजन
कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे
✳
॥